शिलाजीत एक औषधि
आयुर्वेद के अनुसार शिलाजीत की उत्पति शीला अर्थात पत्थर से हुई है शिलाजीत हिमालय की पहाड़ियों पर पाया जाने वाला एक चिपचिपा और चिकना पदार्थ है जो काले और भूरे रंग का होता है |शिलाजीत का उपयोग पांच हजार सालों से हर प्रकार की बिमारियों के लिए होता आ रहा है| शिलाजीत के फायदे और गुणों के बारे मैं आयुर्वेद में अच्छी तरह से पढ़ा जा सकता है | शिलाजीत का उपयोग पुरुषों में यौन शक्ति को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है और बढ़ती उम्र को भी कमकरता है | तो आइये जानते है कि शिलाजीत के नियमित सेवन से हम किन किन बिमारियों से निजात पा सकते हैं और इसके उपयोग से हमे क्या क्या फायदे होते हैं |
शिलाजीत के फायदे
- अल्जाइमर का अच्छा इलाज– अल्जाइमरएक दिमाग से जुड़ी बीमारी होती है जो यादाश्त और सोचने की शक्ति को कमकरती है | शिलाजीत के नियमित सेवन से अल्जाइमरकी बीमारी को धीरे धीरे खत्म किया जा सकता है | शोधकर्ताओं का मानना है कि शिलाजीत मैं मौजूद फुल्विक एसिड से प्रोटोन के निर्माण को रोकता है और सूजन को कमकरता है जिससे कि अल्जाइमरके लक्षण कम हो जाते हैं |
- शिलाजीत से बढ़ाएं टेस्टोस्टेरोन का स्तर – टेस्टोस्टेरोन पुरुषों में पाया जाने वाला सेक्स हॉर्मोन होता है | लेकिन बहुत सारे पुरुषों में इसका स्तर बहुत कमहोता है | इसकी वजह से सेक्स की इच्छा में कमी ,थकान और मोटापा बढ़ने लगता है | शोध में पाया गया है कि लगभग तीन महीने अगर शिलाजीत का सेवन किया जाए तो पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाया जा सकता है |

(संदर्भ – धन्वन्तरि निघण्टु/चंदनादि वर्ग/शिलाजीत/श्लोका संख्या-147)
शिलाजीत: तिक्त रस युक्त, पाक में कटु, उष्ण वीर्य तथा रसायन है | यह प्रमेह, उन्माद-अपस्मार, अश्मरी, शोफ, कुष्ठ, क्षय, उदर रोग, अर्श तथा बस्ती रोग का नाश करता है |
- शिलाजीत करे थकान दूर – क्रोनिक fatigue सिंड्रोम(सीएफएस) एक ऐसी बीमारी होती है जिसमें व्यक्ति को बहुत लंबे समय तक थकान और सुस्ती का आभास होता है | शोधकर्ताओं का मानना है कि शिलाजीत का नियमित सेवन सीएफएस के लक्षण को दूर करके एनर्जी स्टोर करने में बहुत मदद करता है |
- उम्र को बढ़ाने में सहायक – जैसे कि आपको पता है शिलाजीत में पर्याप्त मात्रा में फुल्विक एसिड पाया जाता है इसलिए यह फ्री रेडिकल से हमारी रक्षा करता है और कोशिकाओं को टूटने नहीं देता है | शिलाजीत के नियमित सेवन से आप बिल्कुल स्वस्थ रहते हैं और यह ओके बुढ़ापे को रोकता है जिससे की आप हमेशा जवान देखते हैं |
- हृदय को रखे मजबूत – शिलाजीत का नियमित सेवन हृदय को बहुत मजबूत बनाए रखता है और हृदय के रोगों से हमारी रक्षा करता है | अनुसंधान में देखा गया है कि शिलाजीत का नियमित सेवन हृदय की बहुत सारी बीमारियों को आसानी से दूर करता है |
- मानसिक तौर पर मज़बूती -मानसिक तौर पे मज़बूती पाने के लिए प्रतिदिन एक चम्मच मक्खन के साथ शिलाजित का सेवन बहुत लाभकारी होता है
- शिलाजीत के नुकसान – शिलाजीत का अधिकतर उपयोग दवाई के रूप में किया जाता आ रहा है इसलिए इसके ज्यादा नुकसान नहीं हैं लेकिन अगर इसका उपयोग ठीक मात्रा में नहीं किया जाये तो इसके नुकसान हो सकते हैं |
- शिलाजीत के सेवन के साथ कोई और आयरन सप्लीमेंट लेने से इसका नुकसान हो सकता है क्योंकि शिलाजीत में अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है इसके उपयोग से खून में आयरन की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है और इससे ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है|
- अगर आप पहले कोई दवाई खा रहे हैं तो शिलाजीत के सेवन से पहले डॉक्टर से विचार विमर्श ज़रूर कर ले |
- शिलाजीत का अधिक सेवन यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ा सकता है जिससे पित्त में परेशानी पैदा हो सकती है | हालाकिं ऐसी परेशानी शिलाजीत की बहुत अधिक खुराक लेने से ही उत्पन्न होती है |
